
चाकुलिया :विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर चार चक्का और दो पहिया वाहनों की जांच की जा रही है. रविवार को चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित पैट्रोल पम्प के पास चाकुलिया -धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर थाना प्रभारी अनिल नायक के नेतृत्व में जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी क्रम में चाकुलिया के एक व्यापारी के पास से 1.5 लाख रुपये बरामद किया गया है. पुलिस रुपये को जब्त कर व्यापारी से पूछताछ कर रही हैं.




