
Jamshedpur : नवगठित मजदूर एकता मंच ने छठ व्रतियों को सहयोग करते हुए गोविंदपुर चांदनी चौक में फल सामग्रियों से भरे 201 सूप का नि:शुल्क वितरण किया. इस दौरान मंच के संरक्षक बंटी सिंह ने कहा कि मजदूरों के हितार्थ गठित मजदूर एकता मंच सभी सामाजिक कार्यों को संपादित करते हुए गरीब असहाय को हमेशा राहत के लिए आगे तत्पर रहेगा. इस अवसर पर नीरज दुबे, रोशन कुमार, अश्विनी कुमार समेत मंच के कई लोग उपस्थित थे.



