
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के नया बजार स्थित सुभाष चौक पर लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति जर्जर हो चुकी है. मूर्ति के चबूतरे में दर्रार पड़ गई है। कभी भी मूर्ति ध्वस्त हो सकती है. बुधवार को नपं क्षेत्र के ग्रामीणों ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा से मिलकर मूर्ति और चौक के सौंदर्यीकरण करने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर श्री लौधा विभाग के जेइ चंदन कुमार के साथ सुभाष चौक पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि वे बोर्ड की बैठक में चौक के सौंदर्यीकरण कराने की मांग को रखेंगे. सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तथा चबूतरे की मरम्मत की जाएगी.



