
जगन्नाथपुर : कोरोना वायरस के चलते इस बार रक्षाबंधन का त्योहार फीका ही रहेगा। दरअसल कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन का असर पर्व त्योहार पर भी पड़ा है। पहले रक्षाबंधन के त्योहार आते ही एक महीने पहले से बहनें अपने भाई के लिए राखी खरीदना शुरू कर देती थी। बाजार में राखी दुकानों में बहनें अपने भाई के लिए स्पेशल राखी का आर्डर देती थी। लेकिन इस बार कुछ नहीं हो रहा है। एक तो लॉकडाउन के कारण सुबह से दिनभर दुकानें बंद रहती हैं। वहीं शाम पांच बजे के बाद बाहर घूमने पर भी पाबंदी रहती है। राखी की दुकानें एक महीने पहले से ही बाजार में सज जाती थी। लेकिन इस बार तो राखी की दुकानें खुल भी नहीं रही है। इधर भाई भी अपनी बहन को उपहार देने के लिए बाजार मनपसंद कपड़े, ज्वेलरी या कोई उपहार की ही खरीदारी करते थे लेकिन इस बार दुकानें बंद रहने से भाई की भी सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। जगन्नाथपुर में लॉकडाउन के कारण मिठाई की दुकानें भी बंद पड़ी हुई है। मिठाई दुकानें बंद रहने से इस बार रक्षाबंधन में मिठाई की खरीदारी भी लोग नहीं कर पाएंगे। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद बहनें अपने भाई को मिठाई खिलाने की परंपरा कायम है। इसके बाद भाई अपनी बहन को जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लेता है। मिठाई दुकानें बंद रहने से इसबार लोगों को खाद्य सामग्री बंद रहने मिठाई बंद डिब्बा पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।







