
पटना : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने मुंबई पहुंची पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि लापता रिया चक्रवर्ती का नया ठिकाना पटना पुलिस ने खोज लिया है. इसके बाद पटना पुलिस ने रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेज जांच में सहयोग करने की अपील की है. रिया फिलहाल पटना पुलिस से बचने की कोशिश कर रही है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट में पटना पुलिस की जांच के खिलाफ याचिका दाखिल की हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आग्रिम जमानत लेने की कोशिश में हैं. आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट में मिला था. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. मुंबई पुलिस की जांच से सुशांत सिंह के पिता संतुष्ट नहीं हुए और पटना के राजिव नगर थाना में एक एफआइआर दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने सुशांत की गलफ्रेंड रिया के ऊपर ब्लैकमेल, प्रताड़ना, सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद पटना पुलिस पूरे मामले की जांच के लिए मुबंई पहुची. पटना पुलिस के मुंबई जाने के बाद यह भी खबर सामने आई थी की जांच में मुंबई पुलिस पटना पुलिस की मादद नहीं कर रही है.
कई लोगों से हुई पूछताछ
जानकारी मिल रही रही है कि सुशांत सिंह मौत मामले में पटना पुलिस ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, खास मित्र महेश शेट्टी, स्टाफ व अन्य करीबियों से पूछताछ की है। पुलिस ने सुशांत सिंह के बैंक अकाउंट की भी जांच की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पुलिस को अहम सबूत हाथ लेग हैं. पटना पुलिस रिया से मामले को लेकर पूछताछ करना चाहती है। जिसे लेकर पुलिस उनके घर पर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिली. हालांकि पटना पुलिस ने रिया के नए ठिकाना के बारे में पता लगा चुकी है और उनपर नजर बनाई हुई है. सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि महिला पुलिस अधिकारी के मुंबई पहुंचने के बाद रिया से पूछताछ हो सकती है.
सालियान की मौत में भी पुलिस खोज रही सुराग
पटना पुलिस सुशांत सिंह के पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड मामले में भी कुछ सबूत तलाश रही है. सुशांत की मौत से छह दिन पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि दिशा की मौत बाद सुशांत सिंह काफी डरे हुए थे. सुशांत के पिता ने एफआइआर में इस बात का जिक्र किया है कि दिशा के मौत के दिन ही रिया सुशांत के घर से अपना सारा सामान लेकर चली गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ही पटना पुलिस दिशा के मौत वाली जगह पर स्थानीय थाना के साथ जाकर मामले की जांच कर सकती है. साथ ही पुलिस दिशा के बिल्डिंग के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है.
जिया खान की मां ने भी फिल्म इंडस्ट्री पर उठाए सवाल
जिया खान की मां राबिया खान ने फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों पर सवाल उठाए. आपको बता दें कि करीब सात साल पहले जिया खान ने भी खुदकशी की थी. जिस मामले की जांच आज भी चल रहा है. जिया की मां ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ महाराष्ट्र पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि सात साल बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की खुलाशा नहीं कर पाई. उन्होंने सुशांत मामले पर भी कहा कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है.






