जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है. रविवार को जमशेदपुर के कुल 6932 कोरोना संदिग्ध सैंपल की की जांच हुई, जिसमे 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. वहीं, दो मरीजों की मौत कोरोना से हुई. मरने वालों में मानगो निवासी 37 वर्षीय महिला व 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. इन दो मौत के बाद जमशेदपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 1036 हो गई है. वहीं रविवार को जमशेदपुर के विभिन्न प्रखंडों से कुल 6932 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है. जमशेदपुर में अभी तक कुल 9 लाख 68 हजार 395 लोगों का नमूना लिया जा चुका है. जमशेदपुर के विभिन्न कोविद अस्पतालों में भर्ती कुल 104 मरीज रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे. जमशेदपुर में अभी तक कुल 48 हजार 879 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल जमशेदपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 644 है. वहीं रविवार को जमशेदपुर के कुल 7362 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली. वहीं, 515 लोगों ने दूसरी डोज ली. जमशेदपुर में अभी तक कुल तीन लाख 33 हजार 422 लोगों ने वैक्सीन ली है. वहीं, 70 हजार 222 लोगों ने दूसरी डोज ली है. (नीचे पढ़े पूरी सूची किस थानाक्षेत्र में मिले कितने मरीज)
jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, मानगो के दो लोगो की मौत, 104 मरीज ठीक होकर लौटे
[metaslider id=15963 cssclass=””]