कोरोना वायरसjamshedpur-corona-final-update-जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव 24 नए केस, टेल्को के एक ही घर...
spot_img

jamshedpur-corona-final-update-जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव 24 नए केस, टेल्को के एक ही घर के 10 लोग संक्रमित पाए गए, 6 चाकुलिया में मिले, सोनारी आदर्शनगर का व्यक्ति से कई को हो सकता है संक्रमण, विस्तृत रिपोर्ट पढ़े

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 527 पहुंच गई है। 24 नए मरीजों में टेल्को, प्रेमनगर के दो परिवार के 10 सदस्य शामिल हैं। वहीं शहर के पाश इलाका कहे जाने वाले सोनारी के आदर्शनगर में एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिला है जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। जबकि एक मरीज टाटा पिगमेंट का कर्मचारी है और यह भी संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
टेल्को प्रेमनगर के दो परिवार के जो 10 सदस्य कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं इसमें चार पुरुष व छह महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों परिवार टेल्को प्रेमनगर में एक ही मकान में रहता है। एक परिवार माकान मालिक तथा दूसरा किरायादार है। लेकिन दोनों परिवारों के बीच बेहतर संबंध है। एक परिवार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों परिवार के सभी लोग बिहार के बक्सर जिला गए थे। शादी के बाद ये सभी लोग 4 जुलाई को शहर आए तथा पांच को टीएमएच में एडमिट हुए जहां से इनके सैंपल की जांच के लिए लिया गया था और छह जुलाई को इनका रिपोर्ट पाजिटिव पाया गया है। छह महिलाओं में दो 46 व एक 59 वर्ष की हैं। जबकि तीन 15, 18 व 25 वर्ष की लड़कियां हैं। पुरुषों में एक 76 वर्ष का वृद्ध, 51 साल का व्यक्ति तथा 14 व 19 साल के दो लड़के शामिल हैं। सोनारी, आदर्शनगर में जो व्यक्ति संंंक्रमित पाया गया है वह संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पाजिटिव पाया गया है। हालांकि वह अपने घर में ही था और कान्ट्रैक्ट हिस्ट्री में उसका नाम आने पर जिला सर्विलांस टीम ने उसे तत्काल एडमिट कर सैंपल जांच कराया गया। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सोसाइटी के अलावा सोनारी के कई क्षेत्रों में आना जाना भी किया है जिससे सोनारी में इसके संपर्क में और कई लोग भी हो सकते हैं। जवाहरनगर मानगो का भी एक मरीज संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पाजिटिव पाया गया है। वहीं एक संक्रमित टाटा पिगमेंट कंपनी का कर्मचारी है जो कंपनी के अन्य संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से पाजिटिव हुआ है। कंपनी के अब तक लगभग 14 कर्मचारियों के रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कंपनी को बंद कर वहां सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं 6 संक्रमित जोरिसा, चकुलिया के हैं जो 21 जून को थाणे से शहर वापस आए हैं और संस्थागत क्वेरेंटाइन में थे। दो मरीज काला पत्थर स्कूल, घाटशिला के रहने वाले हैं और इनका न तो कोई ट्रैवल हिस्ट्री है और न ही कान्ट्रैक्ट हिस्ट्री। एक मरीज कतर से शहर आया था वह भी पाजिटिव पाया गया है। जोजोबेड़ा का एक 23 वर्षीय युवक पाजिटिव पाया गया है जो 29 जून को थाणे से शहर आया था तथा संस्थागत क्वेरेटाइन में था। 29 जून को किरकिस्तान से बहरागोड़ा आया युवक भी कोरोना पाजिटिवों में शामिल है। सभी संक्रमित मरीजों को टीएमएच व एमजीएम कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading