इंदौर: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को भारत को 9 विकेट से हरा दिया. भारत ने 76 रन का टारगेट दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया है. ट्रेविस हेड ने 49 रन की पारी खेली.इस जीत से कंगारू टीम ने चार मुकाबलों की सीरीज में 2-1 की वापसी की. सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा.रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउटकर भारतीय फैंस की उम्मीदें एकबारगी जगा दीं. भारतीय स्पिनर्स शुरू के 11 ओवर तक प्रभावी भी रहे, लेकिन 12वें ओवर में बॉल बदलते ही परिस्थितियां बदल गईं. बॉल बदलने से पहले कंगारुओं ने महज 13 रन ही बनाए थे. (नीचे भी पढ़े)
बॉल बदलने के 7 ओवर बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शेष 63 रन बना डाले. मार्नस लाबुशेन ने अश्विन की बॉल पर चौका जमाकर टीम को जिताया. ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 नाबाद रहे. विदित हो कि इंडिया ने पहली पारी मे 109 रन बनाए थे, जबाव में कंगारुओं ने 197बनाया. 88 रन की बढ़त मिली, जो काम आयी. दूसरा पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरी पारी में पुजारा छोड़ कोई बल्लेबाज ने क्रीज पर जम नहीं सका और टीम 163 रन पर आउट हो गयी. 75 रन की भारत को बढ़त मिली, जिससे आस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.



