बोकारो: बोकारो के सेक्टर 2 सी चांदनी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान संध्या में महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा समीतिं के अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया हर वर्ष 3 मार्च को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाता है. इसमें हरि नाम अखंड संकीर्तन मंडली के कुमार अरुण के अलावा बोकारो के विभिन्न सेक्टर के अलावा चास, रितुडीह, माराफारी समेत अन्य जगहों से कीर्तन मंडली भाग लेते है.(नीचे भी पढ़े)
वही सेक्टर 2 सी ,सेक्टर 3,सेक्टर 1 से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. शाम में महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं.इस आयोजन में संयोजक संजीव कुमार उर्फ गब्बर, कोषाध्यक्ष राजेश गोप, महासचिव सुरेंद्र यादव, बबलू यादव, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, दीपक कुमार, दशरथ शर्मा, विश्वकर्मा, जाम ठाकुर और आसपास के लोगों की भूमिका रही.



