
जमशेदपुर : हाथी मेरे साथी फिल्म में हाथी और मानव का प्रेम दिखाया गया था, लेकिन जमशेदपुर से सटे दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में ऐसा ही एक साथी हथिनी रजनी हो गयी है. रजनी वनकर्मियों के साथ घुल-मिल चुकी है और उनके साथ ही अपना गुजर-बसर करती है. इस वजह से हर साल रजनी का जन्मदिन मनाया जाता है. इस साल भी इसका जन्मदिन मनाया गया. दस साल पहले वह वनकर्मियों के पास आयी थी और तब से जंगल में गश्त करने के काम आती है. इस मौके पर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में हथनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. बकायदा केक काटा गया. 20 पाउंड के केक को हथिनी ने एक और बच्चे हाथी के साथ केक का आनंद भी उठाया. दलमा के बेस कैंप मकुलाकोचा में हथिनी को वनकर्मी ही देखरेख करते है और उनके साथ ही रहती है. ऐसा हाथी का जन्मदिन दलमा में ही हर साल मनाया जाता है. दलमा के रेंज ऑफिसर आरपी सिंह के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया. इसके माध्यम से वन विभाग ने हाथी के महत्व को बताया और पर्यावरण के प्रति लोगों का प्यार बढ़े, इसका काम किया गया.




