
जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा की नयी प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा बनायी गयी हैं. उन्होंने गुरुवार को नयी प्रिंसिपल के रूप में गुरुवार को स्कूल में योगदान किया. स्कूल की ओर से बताया गया है कि श्रीमती भामरा को 20 वर्ष के शिक्षण का अनुभव है. वे डीपीएस नागपुर की संस्थापक प्रिंसिपल रही हैं. उन्होंने मीना बुगली से प्रभार ग्रहण किया. मीना बुगली 30 जून को सेवानिवृत्त हो गयीं. नयी प्रिंसिपल पहले जेएच तारापोर स्कूल में शिक्षक रही है. इसके बाद वे गम्हरिया स्थित विद्याज्योति स्कूल में उपप्राचार्य रही है. इसके बाद वे नागपुर में एक स्कूल में प्रिंसिपल थी. वह उसी स्कूल की स्टूडेंट रही है, जिसकी अब प्रिंसिपल बनी यानी वे खुद डीबीएम इंग्लिश स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है. वे सिने स्टार इम्तियाज अली की बैचमेट है. उनकी एक बेटी है, जो लोयोला स्कूल में पढ़ती थी, जो अब पास आउट हो चुकी है.




