
जमशेदपुर : वैश्विक संकट के दौर में पीडीएस डीलरों खासकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए कार्यों के एवज में कमीशन की मांग को लेकर झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां संघ ने जिले के उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंप कर विगत अप्रैल, मई और जून महीने का कमीशन भुगतान किए जाने की मांग की. साथ ही उन्हेंने बताया कि जिले में लगभग 1453 जन वितरण प्रणाली एवं स्वयं सहायता समूह हैं. सभी के द्वारा सीएमआर को जूट बोरा की कमी होने पर खाद्यान वितरण के बाद खाली बोरा वापस किया गया, जबकि पूर्व में इन बोरों को बेचकर डीलर दुकान का भाड़ा औऱ अपना घर- परिवार चलाते थे. वहीं उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति अब ऐसी हो गई है, कि न तो इन्हें सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन मिल रहा है, न ही जूट के बोरे ही बेचने के लिए इनके पास बचे हैं. इन्होंने जिले के उपायुक्त से अविलंब कमीशन भुगतान किए जाने की मांग की है.







