
धलभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव में 2 कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद से स्थानीय प्रशासन ने दोलकी गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया है. कंटेनमेंट जोन बनाये जाने से गांव के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री जुटाने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन दोलकी गांव पहुंचकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने कंट्रोल रूम परिसर में कंटेनमेंट जोन के 150 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री आटा, दाल, आलू नमक, साबुन समेत अन्य सामग्री का वितरण किया. इस दौरान झामुमो जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष काली पदो गोराई, जगदीश भगत, जामा प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, सचिव वेदनाथ सोरेन, कोषाध्यक्ष कमल मंडल, विकास मजूमदार ,फारुख सिद्दीकी, बनवासी सोरेन, विक्रम सोरेन, धीरेंद्र पाल, इनामुल अली, मोहम्मद शकीम, मनोज मंडल, भगमत हेंब्रम, विनोद चौबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







