
जमशेदपुर : जिले के पटमदा थानांतर्गत बेलटांड़ में दो महिलाओं यानी सास व बहू की रॉड से हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार घटना के कारण जमीन विवाद है.
स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतका का पड़ोसी युवक से जमीन विवाद चल रहा था. इसी क्रम रविवार को दोनों पक्ष में विवाद हुआ. विवाद के क्रम में युवक ने दोनों महिलाओं को रॉड से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां सास बंगाली माझी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बहू भजोमति माझी की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची. दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.







