अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. साथ ही 16 नये मंत्रियों को भी शपथ दिलायी गयी.गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती हैं. यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है. कांग्रेस को 17 और आप को पांच सीट पर जीत मिली है. (नीचे भी पढ़े)
पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके. उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था. पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी. पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी.(नीचे भी पढ़े)
कैबिनेट मंत्री: 1. कनुभाई देसाई, 2. ऋषिकेश पटेल, 3. राघवजी पटेल,4. बलवंत सिंह राजपूत,5. कुंवरजी बावलिया,6. मुलुभाई बेरा,7.भानुबेन बाबरियाठ, 8. कुबेर डिडोर. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 9. हर्ष सांघवी,10. जगदीश विश्वकर्मा,राज्यमंत्री:11. मुकेश पटेल,12. पुरुषोत्तम सोलंकी,13. बच्चू भाई खाबड़,14. प्रफुल्ल पानसेरिया,भीखू सिंह परमार,16. कुंवरजी हलपति




