• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-आज का राशिफल, रविवार, 16 अगस्त, 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

horoscope-आज का राशिफल, रविवार, 16 अगस्त, 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि (16 अगस्त 20)
आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उनकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

वृष राशि (16 अगस्त, 20)
धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयाँ बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताज़ा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफ़ी ज़रूरत भी है।

मिथुन राशि (16 अगस्त, 20)
अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में सफल रहेंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

कर्क राशि (16 अगस्त, 20)
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के द्वारा फायदा होगा। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।

सिंह राशि (16 अगस्त, 20)
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला सुलह करने के लिए पहल करेगा। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

कन्या राशि (16 अगस्त, 20)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त बनेंगे। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

तुला राशि (16 अगस्त, 20)
अपनी सेहत का ख़याल रखें। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आज के दिन आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करें।

वृश्चिक राशि (16 अगस्त, 20)
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी तारीफ़ कर सकते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

धनु राशि (16 अगस्त, 2020)
कुछ अहम फैसले आपको परेशान कर सकते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।

मकर राशि (16 अगस्त, 20)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।

कुम्भ राशि(16 अगस्त, 20)
आज काम का लोड कम रहेगा, जिस वजह से आराम कर मजा लेगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। कुछ लोग आपकी परेशानी की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करे। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। आज आपके पैसों में इजाफा होने के आसार हैं। इसका कारण अतीत में किया कोई निवेश हो सकता है।

मीन राशि(16 अगस्त,20)
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।

प्रस्तुति – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – 9431339858

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 12th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 12th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अगस्त 2026

August 12, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 11th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 11th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अगस्त 2026

August 11, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

August 10, 2026
Next Post
Jamshedpur Breaking Bagbera Suicide : शिव-साई मंदिर के कुएं में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Breaking Bagbera Suicide : शिव-साई मंदिर के कुएं में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Independence day : आधुनिक पावर में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के तहत मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

Independence day : आधुनिक पावर में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के तहत मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस

Independence day flag hoisting : उप श्रमायुक्त कार्यालय, टेल्को वर्कर्स यूनियन समेत विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा

Independence day flag hoisting : उप श्रमायुक्त कार्यालय, टेल्को वर्कर्स यूनियन समेत विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police action : मानगो में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

NH-49 fire : एनएच-49 पर फ्यूल कंपनी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Tata sons breaking : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने अपने पद से दिया इस्तीफा, टाटा समूह में हलचल

Jamshedpur proud – लोयोला स्कूल टेल्को के अर्थव ने तैराकी में जीते 2 सिल्वर मेडल, नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ

Jamshedpur accident : जुगसलाई में गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, खलासी गंभीर

Jamshedpur fire – पारडीह में बिजली के खंभे में लगी आग से हड़कंप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News