• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Independence day flag hoisting : उप श्रमायुक्त कार्यालय, टेल्को वर्कर्स यूनियन समेत विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा

Independence day flag hoisting : उप श्रमायुक्त कार्यालय, टेल्को वर्कर्स यूनियन समेत विभिन्न संगठन व संस्थाओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

उप श्रमायुक्त कार्यालय में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
जमशेदपुर : स्थानीय उप श्रमायुक्त कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस सोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी. इस अवसर पर रमेश प्रसाद सिंह, श्रम अधीक्षक, सियाराम सिंह, श्रम कल्याण पदाधिकारी, जयदीप सरकार वरीय लिपिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

नामोटोला, सरजामदा में कई स्थानों पर जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण
परसुडीह के नामोटोला सरजामदा करुआ समाज क्लब की ओर से समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. श्री सिंह ने क्षेत्र में कई स्थानों पर भी झंडोत्तोलन किया, जहां समारोह में श्री सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी. इस दौरान आयोजनकर्ताओं की ओर से अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री सिंह ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया.

टेल्को वर्कर्स यूनियन में झंडोतोलन
टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस सोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, आकाश दुबे, असगर अली समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

न्यू बाराद्वारी गांधी आश्रम में ध्वजारोहण व मेधावी सम्मानित
न्यू बराद्वारी साकची स्थित गांधी आश्रम में हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर मैट्रिक में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि गांधी आश्रम के संरक्षक सह समाजसेवी शंभु मुखी डुंगरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. साथ ही सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में रोशनी कुमारी सेठ, राकेश भौई, गजानंद कोर को पाठ्य सामग्री एवं पौधा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में आश्रम के सलाहकार जय सगार बागदल, मुखिया घासीराम बरिहा, टिकेश्वर मेहर, काली चरण मंडल, संतोष सेठ, मित्तरु प्रधान, अतिसर घटवाल, चंदन कुम्भकार, सुरेन्द्र पंडा, गौरी शंकर भौई, नरेश प्रधान, प्रकाश महतो, विजय कुजूर, चित्रसेन नीलमणी, बंशी, शिवा, सौरव, राजेश, सुरेश, टिकेशवर नाग, सनंदो बघार, सहदेव अदवर, गोविंदो डाग, एवं आश्रमवसी उपस्थिति थे. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद मुखिया संतोष सेठ ने किया.

सामाजिक संस्था प्रयत्न मनाया स्वतंत्रता दिवस
सामाजिक संस्था प्रयत्न के द्वारा 74 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारीडीह ट्यूब कॉलोनी में ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया. इस अ‍वसर पर संस्था के संस्थापक समर झा, अभिषेक कुमार, सुजीत आदित्य, हर्ष सिंह, अमित चौबे ,ऋत्विक चौबे, सुनील सिंह, राहुल सिंह, विनय तिवारी, नीरज दुबे, रजनी नायडू, सोनू टिलावत, मृणाल चक्रवर्ती, रंजन सिंह, रवि शाह, अविनाश उपाध्याय, राजहंस कुमार, अमित एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर केपी के आवासीय कार्यालय में झंडोतोलन किया गया. मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष बीएन सिंह जी ने झंडा फहराया. उसके पश्चात कचड़ा मुक्त अभियान की शुरुआत की गई.
मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा डंपिंग स्थल बनाने के लिए संगठन के द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान पूरे मानगो में चलाया जाएगा, जिसके लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी जाएगी. प्रथम चरण में एक हजार लोगों का हस्ताक्षर लेकर स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा जाएगा. प्रत्येक रविवार को संगठन के सदस्यों द्वारा विभिन्न बाजारों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा. साथ ही साथ नगर निगम का सहयोग लेकर साफ सफाई कराई जाएगी. कार्यक्रम में प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रदेश सचिव पिंटू कुमार, जिला संगठन सचिव शंकर लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैंसब सरकार, सिंटू कुमार, अभिषेक सिंह चौहान, राहुल सिंह, मुरारी प्रसाद, हीरा प्रसाद सिन्हा, बरमेश्वर चौबे, पप्पू श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सरोज सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

केंद्रीय मुखी समाज ने किया झंडोत्तोलन व कोरोना वारियर्स को सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडिकल बस्ती, धतकीडीह में झंडोत्तोलन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मुखी समाज (मूलवासी) की ओर से टीएमएच तथा अन्य सेवाओं में लगे कोरोना वारियर्स, जो इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की मदद में लगे हैं, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों की सराहनीय भूमिका रही.

युवा आवाज ने झंडोत्तोलन कर लिया आत्महत्या रोकने का संकल्प
जमशेदपुर के युवाओं का संगठन “युवा आवाज” के द्वारा देश की 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झंडातोलन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर तिवारी तथा विशेष अतिथि आशुतोष चौबे व वरुण प्रभात उपस्थित थे. झंडातोलन के साथ सभी युवओं ने अपनी आवाज में राष्ट्रगान किया और भारत माता का जयकारा लगा कर संकल्प लिया कि युवओं की मदद और उनकी समस्यों के समाधान के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी. मुख्य अतिथि सागर तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के समस्यों को गिनवाया और राजनीति में युवाओं के भागीदारी पर जोर दिया. उन्होंने देश मे लगातार बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई और युवाओं को मानसिक परेशानियों से उबरने का तरीका बताया. उन्होंने एक e-mail id “yuvaaawaj48@gmail.com” का उद्घाटन किया और देश के हर वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. यदि आपको किसी भी तरीके की कोई भी समस्या है तो आप हमें “युवा आवाज” के ईमेल आईडी या “युवा आवाज” के फेसबुक के माध्यम से संपर्क कीजिये, “युवा आवाज” हर संभव कोशिश करेगा आपकी समस्याओं को हल करने की. कार्यक्रम का संचालन अजय, स्वागत भाषण युवा आवाज के जिला प्रभारी चाणक्य तथा धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार पाठक ने किया. इस अवसर पर राकेश पांडेय, वेंकट, प्रदीप, आशीष, सूरज तिवारी, पंकज सिंह, राहुल, मनीष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भाजमो कार्यालय में विधायक सरयू राय ने किया झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भाजमो के जिला कार्यालय साकची तथा बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में झंडोतोलन किया. इस अवसर पर भाजमो के प्रदेश महामंत्री संजीव आचार्य, जमशेदपुर महानगर संयोजक रामनारायण शर्मा, जमशेदपुर पूर्वी के विधानसभा संयेाजक अजय सिन्हा, जमशेदपुर पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, निजी सचिव सुधीर सिंह, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, स्वास्थ्य के प्रतिनिधि संजीव मुखर्जी, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की संयोजक ब्यूटी तिवारी, प्रवीण सिंह, धनजी पाण्डेय, आरके दूबे, विजय नारायण सिंह, संतोष भगत, धामेन्द्र प्रसाद, विनोद राय, एम चन्द्रशेखर राव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश साह, सुनिता सिंह, विकास कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट ने 11 डॉक्टरों को किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्धा 11 चिकित्सकों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक सीए चंदन खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना संकट की इस काल में धरती के भगवान माने जाने वाले सभी डाक्टरों को नमन है, जो अग्रिम पंक्ति पर योद्धा की तरह कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में देश की रक्षा कर रहे हैं. यहां तक कि अवकाश के दिन में भी नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे हुए हैं. जमशेदपुर के 11 बड़े चिकित्सक जिन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है. सम्मानित होने वालों में डॉ आरके मिश्रा, डॉ मनीष डुडिया, डॉ चित्रा सिंह, डॉ विजय कुमार, डॉ सुजीत कुमार, डॉ पीयूष जैन, डॉ एस रावल, डॉ रीता कुमारी, डॉ सीएम मुर्मू, डॉ राजीव नारायण मिश्रा शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के वी नटराजन, श्रीराम, सीए चंदन खंडेलवाल, सीए महेश कुमार, धीरज सावा, अमित अग्रवाल, संतोष साहू, दीपक गोस्वामी, सीए जीके हिरवाल, मनोज सिंह, छगन लाल अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही.

भारतीय जनसेवक परिषद
भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा शंकरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सनराइज इंग्लिश स्कूल की प्राचार्या पूनम झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, देवशरण सिंह, सन्दीप झा, अरविंद, हरेंद्र मिश्रा, बंटी समेत अन्य उपस्थित थे.

सिविल डिफेंस टाटानगर ने फहराया तिरंगा
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद 20 सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स को राष्ट्रीय आपदा कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कल्याण कुमार साहू, बी रामुडु, टीएन पांडेय, गोपाल चंद्र दास, डी आनंद राव, संजय कुमार, विनोद कुमार, निशा रावत, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, पार्वत मुर्मू, रमेश कुमार, अनित कुमार सिंह, अनामिका मंडल, रेखा देवी, सुजीत कुमार, शंकर कुमार प्रसाद, शव शंकर प्रसाद उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
खबर

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

October 10, 2026
Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला
खबर

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

October 10, 2026
Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द
खबर

Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द

October 10, 2026
Next Post
Independence day ceremony at Red Cross Society : रेड क्रॉस सोसाइटी में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग को तैयार रहें

Independence day ceremony at Red Cross Society : रेड क्रॉस सोसाइटी में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग को तैयार रहें

road accident : राजनगर में सड़क हादसे में दो युवक, एक युवती समेत चार लोग घायल, एक एमजीएम रेफर

road accident : राजनगर में सड़क हादसे में दो युवक, एक युवती समेत चार लोग घायल, एक एमजीएम रेफर

Tatanagar-rly-ststion : ठेकेदार की वसूली से तंग टेंपो चालकों ने किया हंगामा, कभी भी हिंसक झड़प की आशंका

Tatanagar-rly-ststion : ठेकेदार की वसूली से तंग टेंपो चालकों ने किया हंगामा, कभी भी हिंसक झड़प की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News