• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-friday-16th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-friday-16th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 फरवरी 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जियेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खुबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

वृष राशि
शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आपके लिए यह खुबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज जीवनसाथी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह स्वयं को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

कर्क राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। आप जीवन में पैसे की महत्व को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की महत्ता समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जायेगा।

सिंह राशि
बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को महत्व दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आपको जरूरत है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने अरमानों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक शानदार बदलाव से गुजरेगा।

कन्या राशि
आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में सफलता पा सकते हैं। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जायेंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

तुला राशि
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीजों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह सम्मान और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक लंबे समय से तलाश थी। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसकी अभिव्यक्ति शाम को होना संभव है।

वृश्चिक राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल अवश्य लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है।

धनु राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी।

मकर राशि
अधिक यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनंद ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाकी सभी गीतों को भुलवा देगा। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। सिर्फ दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। अपने मित्रों के माध्यम से आपका विशेष लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। आप स्वयं को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

मीन राशि
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की आवश्यकता भी है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखायेगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +918508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-17th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-17th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 फरवरी 2024

Jharkhand congress mla against government - चम्पाई सरकार में फिर वहीं मंत्रियों के बनने से नाराज कांग्रेसी विधायकों ने खोला मोर्चा, कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे, मंत्रियों ने कामकाज संभाला

Jharkhand government : झारखंड के चम्पाई सोरेन सरकार का विवाद दिल्ली शिफ्ट, मुख्यमंत्री और नाराज कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे, बैजनाथ राम भी हमलावर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News