• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jharkhand congress mla against government – चम्पाई सरकार में फिर वहीं मंत्रियों के बनने से नाराज कांग्रेसी विधायकों ने खोला मोर्चा, कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे, मंत्रियों ने कामकाज संभाला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड में सियासत एक बार फिर से करवट बदलने की तैयारी में है. आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस में ही घमासान छिड़ गया है. 16 फरवरी को चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ही कांग्रेसी विधायकों ने अपने ही पार्टी के कोटे से बने चारों मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने साफ कर दिया है कि जब तक पार्टी आलाकमान चारों को मंत्री पद से नहीं हटाती है, कांग्रेस के विधायक विधानसभा के सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे और बड़ा फैसला लेने से नहीं चुकेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 12 विधायक किसी भी हद तक जा सकते हैं. खबर है कि शनिवार को सभी कांग्रेसी विधायक जयपुर के रास्ते दिल्ली कूच करेंगे. शाम को 4:00 बजे सारे विधायक रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. हालांकि इस सवाल के जवाब में उन्होंने बस इतना ही कहा कि समय आने दीजिये सूचित किया जाएगा. विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि यह नाराजगी झारखंड सरकार या कांग्रेस आलाकमान के प्रति नहीं है बल्कि यह नाराजगी कांग्रेस कोटे से शपथ लेने वाले चारों मंत्रियों को लेकर है. उनके मुताबिक, चारों मंत्रियों का परफॉर्मेंस बेहद निराशाजनक रहा है. इसका खामियाजा क्षेत्र में विधायकों को उठाना पड़ रहा है. सरकार में होते हुए भी उन्हीं की पार्टी के मंत्री उनकी बातें नहीं सुनते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

एक बार दिल्ली पहुंचकर फाइनल डिस्कशन होगा फिर तय होगा कि आगे क्या करना है. दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी. वहीं बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला ने भी अपने दल के मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी जताई है. वैसे उन्होंने झारखंड में रहकर ही पार्टी के मंत्रियों के विरोध की बात कही है. उन्होंने कहा कि पार्टी या सरकार से कोई नारजगी नहीं है. नाराजगी कांग्रेस कोटे से बनाए गए मंत्रियों से है. उनका विरोध जारी रहेगा. आपको बता दें कि चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से चार मंत्री बनाए गए हैं. इनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख शामिल है. सभी हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे. चारों पर आरोप है कि मंत्री रहते पार्टी के विधायकों को तरजीह नहीं दी गयी, ना तो मंत्री उनकी बातों को सुनते हैं, ना ही राज्य के अधिकारी. ऐसे में जन समस्याओं को लेकर विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में नाराजगी झेलनी पड़ती है. इसका असर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पड़ेगा. आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा. वैसे झारखंड में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है यह कहना अभी भी जल्दबाजी होगा. दूसरी और कांग्रेस कोटे के मंत्री बना गुप्ता समेत अन्य मंत्रियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उनका उनके विभागीय सचिवों ने स्वागत भी किया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

Jharkhand government : झारखंड के चम्पाई सोरेन सरकार का विवाद दिल्ली शिफ्ट, मुख्यमंत्री और नाराज कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे, बैजनाथ राम भी हमलावर

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-18th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 18 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-18th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 18 फरवरी 2024

Jamshedpur mla saryu roy attacks jharkhand government : झारखंड की चम्पाई सोरेन सरकार पर विधायक सरयू रॉय का हमला, कहा - राज्य के वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करेंगे सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News