• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 24, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 सितंबर 2025

Horoscope Know Your Day Saturday 13th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 सितंबर 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें।आज खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। अपने निर्णय बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएं, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है।

वृष राशि– शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका नकारात्मक रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

मिथुन राशि- आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

कर्क राशि- अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक्त एक-दूसरे के साथ बिताएं और स्वयं की स्नेही जोड़े की छवि को मजबूत करें। आपके बच्चे भी घर में प्रसन्नता और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में अधिक खुलापन और आजादी मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

सिंह राशि- खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

कन्या राशि- शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ शाम बेहद मजेदार और हंसी-खुशी से भरपूर रहेगी प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

तुला राशि- आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आपका संगी आपका भला सोचता है। इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। तरोताजा और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि- दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ध्यान रखने की इच्छा से टकराएगी। अपनी खासियत को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं को व्यक्त करने में मुश्किल महसूस करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

धनु राशि– आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

मकर राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से कदम बढ़ाएंगे। ऐसी हर चीज से परहेज करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। काम का तनाव आपके दिमाग पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक्त नहीं निकाल सकेंगे। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत सी खुशियां पाएंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

कुंभ राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। नए समझौते फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। कार्यालय में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

मीन राशि- स्वयं को बेहतर बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 24th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 24 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 24th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 24 सितंबर 2026

September 23, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 23rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 23 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 23rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 23 सितंबर 2026

September 23, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 22nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 22 सितंबर 2026

September 22, 2026
Next Post

Jamshedpur goods exhibition - सोनारी में दो दिवसीय दयालबाग वस्तु प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, रोजमर्रा की चीजें एक ही छत के नीचे उपलब्ध

West singhbhum - चक्रधरपुर में जनजातीय लोक कला महोत्सव 1 अक्टूबर को, सिलफोड़ी नृत्य मंडली को तैयारियों के लिए मिला 20 हजार रुपये

West singhbhum - चक्रधरपुर में लट्टू उरांव कल्याण समिति का लोक कला महोत्सव में दिखेंगे नामचीन कलाकर, दर्शकों को मां दुर्गा के साथ 51 देवी-देवताओं के होंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata steel colours company bonus : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल मिलेगा 18 फीसदी बोनस, कंपनी के क्षमता को बढ़ाने पर भी यूनियन के साथ हुई कई मुद्दों पर सहमति

tata workers union president in action : सिदगोड़ा चोरी की वारदात के बाद एक्शन में आये टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, पीड़ित कर्मचारी के घर पहुंचे, पूर्व सीएम रघुवर दास, पुलिस और टाटा स्टील के आला अधिकारियों से इन मुद्दों पर की बात

jamshedpur bonus : बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा 19 फीसदी बोनस, क्लब का होगा विस्तार

jamshedpur sikh : सिख गुरुओं के प्रकाश पर्व और ज्योति-जोत दिवस के लिए सही शब्दावली के इस्तेमाल की अपील, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने की अपील

jamshedpur ngo shivam shilp kala kendra : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र की पहल, 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News