रामगोपाल जेना / कोल्हान/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के सिलफोड़ी में दुर्गा-पूजा के शुभ-अवसर पर 01 अक्टुबर को लट्टू उरांव कल्याण समिति बनमालीपुर की ओर से जनजातीय लोक-कला महोत्सव के दौरान छऊ नृत्य का शुभारंभ रात्रि नौ बजे होगा. इसमें कुल 17 टीम विधानसभा स्तर की भाग लेगी. सभी टीम को 20 हजार रुपए तैयारी के लिए दिया गया है. शनिवार को विधायक सुखराम उरांव के आवास में सिलफोड़ी गांव की नृत्य मंडली को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम ने राशि उपलब्ध कराई. टीम ने समय पर पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देने की बात कही. सभी 17 नृत्य मंडली तैयारी में जुट गए है. नृत्य का शुभारंभ रात्रि नौ बजे होगा जो रात भर चलेगा.



