• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 12, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 12th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 फरवरी 2023

Horoscope Know Your Day Sunday 12th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 फरवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी, लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे। उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुबसूरत है। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

वृष राशि
किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचें। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं, हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हो, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अधिक तनाव न लें और आराम करें। समय का उपयोग करना सीेखे। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि
सेहत को लेकर अधिक देखभाल की आवश्यकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाये। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आयेगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। प्यार से बढ़कर कोई अहसास नहीं, आपको भी अपने प्रेमी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो।

कर्क राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने भावनाओं को कंट्रोल में करने और डर से आजादी पाने की आवश्यकता है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे। आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी के हिसाब से यह थोड़ा मुश्किल वक्त है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

सिंह राशि
बेकार के सोच में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगायें। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से फायदा होगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। प्रतिदिन प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिये। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाये इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आखिर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

कन्या राशि
कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को स्वयं को वश न करने दे। व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी, क्योंकि आपका महबूब आपकी रसिक कल्पनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए तैयार है। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पायेगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अतः इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

तुला राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत प्रसन्नता देगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आज रुमानियत का मौसम जरा खराब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज्यादा ही अपेक्षा करेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिये। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाये। बिना किसी का साथ पाये भी आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठा पायेंगे।

धनु राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। माली सुधार की वजह से जरूरी खरीदारी करना आसान रहेगा। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे, आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह खुद महसूस कर सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।

मकर राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में सफल रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

कुंभ राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको प्रसन्नता दे सकता है। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। मैट्रो में सफर करते दौरान आज किसी विपरीत लिंगी शख्स से आपकी आंखें चार हो सकती हैं।

मीन राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जियेंगे। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरते, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक्त पर टल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जायेगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।

प्रस्तुत – राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026

October 12, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

October 11, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Next Post

Jamshedpur fight - गोलमुरी में पुराने विवाद को लेकर युवकों ने छात्र के साथ की मारपीट, लाठी-डंडे से मारकर किया घायल

Jamshedpur theft - बिरसानगर सिक्योरिटी एजेंसी के घर में चोरी, साढ़े पांच लाख की नकदी समेत जेवरात ले भागे चोर

Jamshedpur mango - मानगो में रेड क्लिफ लैब का हुआ उद्घाटन, जरूरतमंदों का होगा मुफ्त में इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News