
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट केबल टाउन के रहने वाले छात्र विशाल के साथ मारपीट की गई है. विशाल का कुछ दिनों पहले टीनप्लेट में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वे लोग विशाल की तलाश रहे थे. शनिवार को विशाल को एक पड़ोसी सूरज सिंह ने घूमने के लिए बाहर लेकर गया. वह उसे लाल बाबा फाउंड्री ले गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहां उसे सूरज ने कहा कि तुम यहीं खड़े रहो वो दो मिनट में आता है. सूरज सिंह के जाते ही 8 से 10 युवक लाठी डंडा व बेस बैट लेकर आए और विशाल को मारपीट कर जख्मी कर दिया. विशाल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है.



