• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 14, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-13th-August-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 13 अगस्त 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-13th-August-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 13 अगस्त 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
दोस्तों का व्यवहार काफी सकारात्मक व सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जायेगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है। आप आराम करने में सफल नहीं हो पायेंगे, क्योंकि आपके कुछ तथाकथित दोस्त आपको आराम करने नहीं देंगे। हालांकि हर सिक्के का एक अच्छा पहलू भी होता है‌। इस अवसर का उपयोग आप दोस्ती की डोर मजबूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको लाभ भी मिलेगा।

वृष राशि
योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में सहायक साबित होंगे। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। कोई आपको दिल से सराहेगा। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

मिथुन राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जायेगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जीवन में आगे आपको पछताना न पड़े। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

कर्क राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रिंत करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पायेगा। जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी। संभव है कि किसी बेहतरीन रिर्जोट में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

सिंह राशि
आज आपके पास पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी। जिनकी ओर तुरंत ध्यान करने की आवश्यकता है। आपको अनुभव होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है। कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीजों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आवश्यकता से अधिक व्यय करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आपको अपने प्रतिदिन के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई किले न बांधें।

धनु राशि
आप अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में परेशानी अनुभव करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कई लाभ भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई उपहार ला सकते हैं।

मकर राशि
अपने वजन पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी प्रमाणित होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर आनंद मिले, किसी उम्दा होटल में जाना संभव है और स्वादिष्ट खाने का आनंद उठा सकते हैं।

कुंभ राशि
ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आयेगा। सामाजिक गतिविधियां शानदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

मीन राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जियेंगे। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जीवन में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026

October 14, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 13th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 13 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 13th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 13 अक्टूबर 2026

October 13, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 12th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 अक्टूबर 2026

October 12, 2026
Next Post

jamshedpur rural- गालूडीह आंचलिक मैदान में 14 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

saraikela chowka police success-चौका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 14 किलो डोडा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

adityapur police alert- स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट मोड पर, आदित्यपुर में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jugsalai mla mangal kalindi : मुख्यमंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

tata workers union pays homage to ex president : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को दी गयी श्रद्धांजलि, 30 साल पहले यूनियन परिसर में ही कर दी गयी थी अध्यक्ष की हत्या

jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट में शेड बनाने की सराहना, प्रयास को मिली सफलता

srinath university study tour : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का आईआईटी खड़गपुर में शैक्षणिक भ्रमण, रिसर्च और साइंस को बढ़ावा देने की पहल

jharkhand ex minister banna gupta meets cm : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम के मेयर सुधा गुप्ता, कई विषयों पर हुई चर्चा

tata steel uisl new initiative : रसोई के कचरे से हरित उद्यानों तक : टाटा स्टील यूआइएसएल ने बिग बास्केट के माध्यम से जमशेदपुर के घरों तक पहुंचाया ‘प्रकृति स्नेह’

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News