गालूडीह: गालूडीह के आंचलिक मैदान में सोमवार 14 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा.कुड़मी संस्कृति विकास समिति के सदस्यों ने लोगों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर दूसरे के जीवन रक्षक बनकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है. (नीचे भी पढ़े)
शिविर की तैयारियां समिति की ओर से जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जगहों पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. विदित हो कि रक्तदान शिविर के लिए घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने 60 हजार रुपए सहयोग के रूप में दिए है.




