• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 9, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-17th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 17 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-17th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 17 मार्च 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि (17 मार्च, 24)
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जायेगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी खराब यादें भूल जायेंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे। आज आप सबसे दूर जाने के बारे में सोच सकते हैं। आपके मन में संन्यास लेने की भावना आज प्रबल रहेगी।

वृष राशि (17 मार्च, 24)
किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचें। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जायेंगे। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह खुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

मिथुन राशि (17 मार्च, 24)
आज आर्थिक जीवन मे खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है। मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जायेगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आयेगा, तो जीवन और भी सुंदर लगेगा। आप आज महसूस हो सकता है कि आपका प्रेमी आपसे दूर हो रहा है।

कर्क राशि (17 मार्च, 24)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।

सिंह राशि (17 मार्च, 24)
बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही खरीदें। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

कन्या राशि (17 मार्च, 24)
जिंदगी की बेहतरीन चीजों को दिल से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में सफल रहेंगे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आयेगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे। यदि आपसे कोई बात करना चाहे और आपका मूड बात करने का न हो तो आपको शांति से उसे यह बात समझानी चाहिए।

तुला राशि (17 मार्च, 24)
योग और ध्यान आपको बेडौल होने से बचाने और मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक्त है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पायेंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। बागबानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है। इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि (17 मार्च, 24)
दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जायेगा। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

धनु राशि (17 मार्च, 24)
अगर आप बहुत अधिक तनाव अनुभव कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बितायेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

मकर राशि (17 मार्च, 24)
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आयेंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पायेंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी प्रसन्नता पाएंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

कुंभ राशि (17 मार्च, 24)
अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें, यही वक्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं, लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आयेंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

मीन राशि (17 मार्च, 24)
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। नयी चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके लिए यह खूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई किले न बांधें।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858
+919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

June 9, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026
खबर

Horoscope Know Your Day Monday 8th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 8 जून 2026

June 8, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

June 6, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Monday-18th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 18 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-18th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 18 मार्च 2024

Jharkhand big political incident : झारखंड की राजनीति में बड़ी घटना, झामुमो विधायक और शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होकर दुमका से संसदीय चुनाव लड़ सकती है सीता सोरेन

Jharkhand politics big breaking : झामुमो छोड़कर सीता सोरेन भाजपा में शामिल, दुमका या राजमहल से मां या बेटी को भाजपा लड़ा सकती है चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News