• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-21st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 21 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-21st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 21 मार्च 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे, लेकिन काम का बोझ आपकी क्रोध की वजह बन सकता है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं स्वादिष्ट भोजन के लिहाज से शानदार दिन है। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपको सफलता पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

वृष राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह सुगंध फैलायेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा। लेकिन ज्यादा पैसे खर्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुंचेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। चीजों और लोगों को तेजी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपका जीवनसाथी प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

मिथुन राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। उन सहकर्मियों का विशेष ध्यान रखें, जो उम्मीद के अनुसार चीज न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है, आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।

चन्द्रराशिः कर्क राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में रस्म-रिवाज आदि होगा। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

सिंह राशि
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

कन्या राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पायेंगे, जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आयेंगी। खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपको प्रसन्नता से भरी शादीशुदा जिंदगी की महत्व का अनुभव होगा।

तुला राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आप इश्क की चाशनी जीवन में घुलती हुई महसूस करेंगे। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जायेगा। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर प्रसन्नता से अचंभित हो जायेंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। विशेष तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

धनु राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए आवश्यक चीजें खरीदना आसान होगा। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की आवश्यकता हो। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी आवश्यकताओं को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए प्रसन्नचित एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक संभव हो बात को बढ़ने न दें।

कुंभ राशि
अपने वजन पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फरामोशी इसे तार-तार कर देती है। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मीन राशि
असुरक्षा या दुविधा के चलते आप असमंजस में उलझ सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर पा सकें। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पायेंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। गलतफहमी के लंबे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का उपहार नसीब होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Friday-22nd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-22nd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 22 मार्च 2024

Jharkhand congress mla : झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप, भाजपा ने वायरल किया ऑडियो, चुनाव आयोग से शिकायत

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-23rd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-23rd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 23 मार्च 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News