रांची : झारखंड कांग्रेस की कद्दावर और महगामा विधानसभा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है. उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गयी है. भाजपा नेता और प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के नेतृत्व में एक ऑडियो क्लिप और शिकायत पत्र चुनाव आयोग के झारखंड आयुक्त के रवि कुमार को सौंपा है. इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि इस पूरे मामले की जांच करायी जाये. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर एक पोस्ट भी झारखंड भाजपा की ओर से की गयी है, जिसमें कहा गया है कि क्या इस ऑडियो क्लिप में शामिल महिला की आवाज महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह का है?, वार्तालाप में किस मंत्री के संबंध में बात की जा रही है? और ये बुलबुल कौन है, जिन्हें 25 लाख रुपये देने की बात हो रही है?, जांच का विषय है कि ये मुखिया जी एवं रफीक भाई कौन है?, ये किस कार्य की पैरवी कर रहे हैं?, ये वार्तालाप किस डीसी और डीडीसी से संबंधित है. फिलहाल इस मामले की जांच चुनाव आयोग कर रहा है.




