• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-20th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-20th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 20 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज जो लोग लघु उद्योग करते हैं, उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपका तनाव काफी हद तक समाप्त हो सकता है। रोमांस को झटका लगेगा और आपके बहुमूल्य उपहार भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

वृष राशि- रचनात्मक तौर पर आज आपको सुकून का एहसास होगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। एक नजदीकी रिश्तेदार स्वयं के लिए आपका ज्यादा ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि
बहुत अधिक चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि जरा सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर बुरा असर डालते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। तनाव का दौर बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। कामकाज में आपको काफी लाभ हो सकता है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

कर्क राशि- झल्लाना और खीजना आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह राशि
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने निर्णय थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही क्षति पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की आवश्यकता महसूस करेंगे।

कन्या राशि- किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी भेंट अपने प्रिय से होगी। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

तुला राशि- किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित दृष्टि से दोनों पक्षों को जांचें। दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है, जिससे आप परेशान होंगे। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

वृश्चिक राशि- आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुंचा सकते हों। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज्यादा वक्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाजे बन्द करके राजसी आनंद लेने का समय है। आपके महसूस करेंगे कि फिजाओं में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। अपने जीवनसाथी के स्नेह से भीगकर आप खुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि
आज जीवनसाथी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

मकर राशि- प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। वक्त पर आपकी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों के लिए बहुत अच्छा दिन है। वे परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इस सफलता को सिर पर न चढ़ने दें और इससे प्रेरणा लेकर ज्यादा कड़ी मेहनत के लिए कमर कसे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कुंभ राशि- अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी। आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुंदर लगेगा।

मीन राशि- बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावना को कंट्रोल में रखें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को दरकिनार करें। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। इन लम्हों का पूरा आनंद उठाएं। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी का साथ कितना महत्वपूर्ण है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026

June 18, 2026
Next Post
saraikela-gamharia-rape-case-accussed-arrested-गम्हरिया में 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपी को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा, हैवानियत की हदें पार कर दी थी आरोपियों ने-देखिये-video

saraikela-gamharia-rape-case-accussed-arrested-गम्हरिया में 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपी को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा, हैवानियत की हदें पार कर दी थी आरोपियों ने-देखिये-video

Saraikela-Gamharia-Police-Success : वाहन चेकिंग के दौरान गम्हरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लोडेड सिक्सर के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद-Video

Saraikela-Gamharia-Police-Success : वाहन चेकिंग के दौरान गम्हरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लोडेड सिक्सर के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद-Video

UCIL-labour-strike : प्रबंधन के रवैये के खिलाफ और पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर यूसिल के मजदूर गये हड़ताल पर-Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

jamshedpur rural accident- कोवाली के पास सड़क हादसा, हरिणा मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवक घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News