• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-27th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 27 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-27th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 27 फरवरी 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि (27 फरवरी, 24)
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर अधिक सिखाता है। उदासी के भंवर में स्वयं को खोकर समय बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आज अपने प्रिय को माफ करना न भूलें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जायेगा। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

वृष राशि (27 फरवरी, 24)
किसी दोस्त के साथ नसमझी अप्रिय स्थिति उत्पन्न कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपना नजरिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ यह आपके लिए कुछ खास लाभदायक साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा आपके लिए आनंददायक और बहुत लाभदायक होगी। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

मिथुन राशि (27 फरवरी, 24)
चूंकि यात्रा के लिहाज से आप अभी कुछ कमजोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पायेंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जायेगा। आप स्वयं को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। आपके लिए यह खुबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

कर्क राशि (27 फरवरी, 24)
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। कुछ आवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचायेंगी। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया स्वरूप उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान करते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। शादीशुदा जीवन के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

सिंह राशि (27 फरवरी, 24)
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। एक प्रसन्नचित और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की आवश्यकता होगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

कन्या राशि (27 फरवरी, 24)
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और उपहार की उम्मीद कर सकता है। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान व्यक्ति से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जायेगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

तुला राशि (27 फरवरी, 24)
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। आपको अपने काम में बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। समय पर तेज कदम उठाना आपको औरों से आगे ले जायेगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की काफी जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जायेंगी। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

वृश्चिक राशि (27 फरवरी, 24)
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकता है। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपके निर्णय में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर स्वयं को भाग्यशाली समझता है, इन पलों का भरपूर उपयोग करें। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

धनु राशि (27 फरवरी, 24)
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे जबरदस्त उपाय है। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, संभव है कि आप आवश्यकता से अधिक खर्च करें या आपका पर्स खो भी सकता है, ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन खास बनाएंगे। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूयेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी शानदार शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने बहुमूल्य हैं। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

मकर राशि (27 फरवरी, 24)
आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने का गुण है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का माध्यम प्रमाणित होंगी। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आपका जीवनसाथी आपकी आवश्यकताओं को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

कुंभ राशि (27 फरवरी, 24)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह सुगंधित और सबको आकर्षित करेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत तरीके से लाभ न उठाने दें। आप अचानक गुलाबों की खुश्बू से स्वयं को सराबोर पायेंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे अनुभव करें। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी प्रशंसा मिलेगी। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। (नीचे देखे अन्य राशियों की चाल कैसी रहेगी)

मीन राशि (27 फरवरी, 24)
जीवन के बुरे दौर में पैसा ही आपके काम आयेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती हैं। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। प्यार एक ऐसी भावना है जिसे न सिर्फ अनुभव किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी अविस्मरणीय शब्दों में यह बतायें कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं। (नीचे देखे)

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858
+919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-29th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-29th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-1st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-1st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 मार्च 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News