• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप की पूजा की जायेगी। आज आप दिन की शुरुआत योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है।

वृष राशि- आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। दोस्तो और परिवार के साथ शानदार समय बीतेगा। रोमांटिक भेंट आपकी प्रसन्नता में तड़के का काम करेगी। कार्यालय में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। अधिवक्ता के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी प्रयास कर सकता है।

मिथुन राशि- आज नकारात्मक सोच दिमाग में छा सकते हैं। स्वयं को शारीरिक व्यायाम का आनंद लेने दें क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। बच्चों के साथ अधिक सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। स्वयं को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की आवश्यकता है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। प्रसन्नचित रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात अवश्य सुनें। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंत्र बनें और अपने निर्णय खुद लें। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहा जायेगा। इसके चलते अचानक लाभ होने की संभावना भी है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीके से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

सिंह राशि- आज आप सामने आने वाले सभी अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। पुरानी यादों को दिमाग में संजो कर दोस्ती को फिर से नये रुप में स्वीकार करने का समय है। कामकाज के हिसाब से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।

कन्या राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। इन लम्हों का पूरा आनंद उठाएं। अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर तरीके से करेगी। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

तुला राशि- विवादास्पद स्वभाव को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने सोच में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों का त्याग करें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। तनाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन पारिवार सहयोग करेगा। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में प्रसन्नता, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज्यादा पसंद नहीं करते। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। घरेलू जीवन सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। काम के बाद आपके सहकर्मी आपको किसी छोटे घरेलू उत्सव पर आमंत्रित कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी वक्त गुजारने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि- आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। तात्कालिक आनंद पर अंकुश रखें और मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपके दिमाग में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा फायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

मकर राशि- आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अधिक उत्साह भी परेशानी का सबब बन सकती है। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। चीजें आपकी इच्छा के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

कुंभ राशि- जब आप कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर नकारात्मक असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई पौधा लगाएं। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने भावनाओं को रख पाएंगे। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

मीन राशि- प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास होगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाकात आपका दिन बना देगी। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेगी। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026

June 18, 2026
Next Post
Jamshedpur-Crime : सीतारामडेरा में युवक को चाकू मारकर कर 5 हजार रुपए की छिनताई, लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, एक फरार

Jamshedpur-Crime : सीतारामडेरा में युवक को चाकू मारकर कर 5 हजार रुपए की छिनताई, लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, एक फरार

jamshedpur-police-viral-video-जमशेदपुर के सिटी एसपी के बॉडीगार्ड एसपी ऑफिस में पिस्तौल लहराते हुए भोजपुरी गाने पर लगाये ठुमके, देखिये-video-कैसे जमीन पर एसएलआर और एके 47 जैसे हथियार रखकर अपने पिस्तौल को लहरा रहा बॉडीगार्ड, वरीय अधिकारी बोल रहे है, यह अपराध नहीं, हर जगह हो रही वायरल वीडियो को लेकर थू-थू-video

jamshedpur-police-viral-video-जमशेदपुर के सिटी एसपी के बॉडीगार्ड एसपी ऑफिस में पिस्तौल लहराते हुए भोजपुरी गाने पर लगाये ठुमके, देखिये-video-कैसे जमीन पर एसएलआर और एके 47 जैसे हथियार रखकर अपने पिस्तौल को लहरा रहा बॉडीगार्ड, वरीय अधिकारी बोल रहे है, यह अपराध नहीं, हर जगह हो रही वायरल वीडियो को लेकर थू-थू-video

bjp-to-change-state-president-भाजपा में होगा राज्यों में सांगठनिक बदलाव, झारखंड समेत कई प्रदेशों के अध्यक्ष बदले जा सकते है, हुआ दिल्ली में मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

jamshedpur rural accident- कोवाली के पास सड़क हादसा, हरिणा मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवक घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News