जमशेदपुर : हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस पर सरडीह और झारग्राम रेलवे स्टेशन के बीच पथराव की घटना हुई है. इस घटना में जमशेदपुर के मानगो कुंवर बस्ती निवासी 28 वर्षीय अमरीक सिंह घायल हो गया. उनका झारग्राम में इलाज चल रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि स्टील एक्सप्रेस के डी – 6 बोगी में यह घटना घटी. बताया जाता है कि ट्रेन खड़कपुर मंडल में अचानक हमला हुआ, जिसमें एक यात्री घायल हो गया. इस मामले की जांच आरपीएफ की टीम कर रही है.





