
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह ग्वाला बस्ती में पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के महिला और पुरुष सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि जगदीश यादव नामक व्यक्ति अपने घर में सिविल का काम करा रहे थे, इसी दौरान उनके भाई के परिवार ने रॉड से हमला कर दिया, जिसमें उनकी पुत्र वधू मीना देवी के सर पर गंभीर चोटें आई है. वही जगदीश यादव भी बीच बचाव करने में घायल हो गए. वैसे सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.







