खबरjamshedpur-bjp-telco-mandal-भाजपा टेल्को मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत किया पौधरोपण, पौधों के...
spot_img

jamshedpur-bjp-telco-mandal-भाजपा टेल्को मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत किया पौधरोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

राशिफल

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी टेल्को मंडल के अध्यक्ष हेमन्त सिंह के नेतृत्व में “सेवा पखवाड़ा” मनाया गया. भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित “सेवा पखवाड़ा” के इस कार्यक्रम के तहत टेल्को मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम बागान में पौधरोपण किया. साथ ही इस बात का संकल्प लिया गया कि पौधा लगाने के साथ-साथ इन पौधों को संरक्षित भी करना है. जिसके तहत पौधों में निरंतर पानी देने एवं जानवरों से बचाने के लिए उपाय किया गया. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जो स्थाई कदम उठाया गया है, उसमें भारतीय जनता पार्टी टेल्को मंडल के एक-एक कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आम जनमानस को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़कर पर्यावरण बचाने के प्रति जागृत करेंगे. इस कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकास शर्मा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, विनोद सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुधा यादव, रितेश कुमार, सतीश सिंह, अजीत शाही, जितेंद्र तिवारी ,राजीव मिश्रा, दीपक प्रसाद, मीना सिन्हा ,अमित शुक्ला, बबलू मुखी एवं मंडल के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading