जमशेदपुर : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने झारखण्ड युवा कांग्रेस लीगल सेल इकाई का गठन करते हुए रांची के अमृत कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व जमशेदपुर के छात्र नेता हरिराम टुडू को पूर्वी सिंहभूम युवा कांग्रेस लीगल सेल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संदर्भ में एक मनोनयन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने जारी किया किया, जिसमें प्रदेश भर में मनोनीत अन्य जिलाध्यक्षों का भी नाम शामिल है। हरि राम टुडू ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष अमृत कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो जिम्मेवारी संगठन ने दी है उस पर ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हरिराम टुडू के मनोनयन पर झारखण्ड युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृषिकेश सिंह व पूर्व प्रदेश सचिव आशीष मुखी ने बधाई दी है।