खबरJamshedpur-National-Corruption-Control-and-Public-Welfare-Organization-meeting : भ्रष्टाचार व विसंगतियों के खिलाफ करवाई की पहल व संघर्ष...
spot_img

Jamshedpur-National-Corruption-Control-and-Public-Welfare-Organization-meeting : भ्रष्टाचार व विसंगतियों के खिलाफ करवाई की पहल व संघर्ष तेज करेगा संगठन, शहर में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिनिधि नियुक्त करने का निर्णय

राशिफल

Jamshedpur : भारत सरकार के नीति आयोग से संबद्ध राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (National Corruption Control and Public Welfare Organization) की संचालन समिति की बैठक (Meeting) बिष्टुपुर स्थित एक होटल में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक का प्रतिवेदन प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडेय ने प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत संबोधन वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सबरलाल शर्मा ने किया। दो सत्र में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि संस्था के केंद्रीय निर्देश के आलोक में हमारी प्रतिबद्धता झारखण्ड में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण एवं जन कल्याण हेतु सतत संघर्ष करना हैं। इस दिशा में हमारी पहल का आगाज सुखद रहा है और संगठन के लोग अलग-अलग क्षेत्र में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। कोरोना काल में भी हमारी उपलब्धि समस्या गिनाने से ज्यादा समस्या के निदान हेतु पहल एवं प्रयोग पर है। एक तरफ हमारी लड़ाई प्रशासनिक क्षेत्र में फैली विसंगतियों के खिलाफ लोगों को न्याय दिलाने की है, तो वहीं सूचिता एवं पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय मिले इसका प्रयास करना हैं, जिसमें संस्थागत रूप से संगठन को कई सफलता मिली है। चाहे एक पीड़ित हिन्दू महिला का शोषण का हो, शहर मे हुई दुःखद आत्महत्या का जिसमें नाइ समाज के दो युवकों द्वारा आर्थिक तंगी से मृत्यु का वरण करने के बाद की स्थिति में सहायता पहुंचाने की हो, सभी में संगठन ने उत्कृष्ट कार्य किया हैं।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज करने, सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को न्यायिक एवं सामाजिक अधिकार दिलाने,
एक टीम गठित कर हर सरकारी विभाग के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों का संकलन कर करवाई करने, शहर में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच के समय अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने और पूरी करवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग करने तथा किसी भी विसंगति के खिलाफ करवाई की पहल करने जैसे मुद्दों पर संघर्ष (struggle) तेज करने का निर्णय (Decision) लिया गया। बैठक को सबरलाल शर्मा, चांदमनी कुंकल, रवि जायसवाल व अखिलेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, संगीत प्रसाद, सरोज देवी आदि का अभिनन्दन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की, जबकि बैठक का संचालन प्रभारी रानी ठाकुर ने किया। बैठक में राजू, सरोज देवी, सुधा मिश्रा, सरोज देवी, नीतू दुबे, डी मंजू राव, मंजय सिंह, संगीता प्रसाद, मुरली राव, विक्रम शर्मा, अनिता देवी, भीम सागर प्रसाद, राजकुमार पाण्डेय, नरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading