जमशेदपुर : सोनारी चित्रगुप्त भवन में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के दो बार के मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति पंचम जंधेल, वरिष्ठ भाजपा नेता मानिक सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अबू अशरफ़, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशोर ओझा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद उमंग, पूर्व महामंत्री बुदेशवर कर्मकार को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन कार्यकर्ताओं को जो हमारे बीच नहीं रहे उन सबको याद किया गया और उन सब कार्यकर्ता को खड़े होकर श्रद्धांजलि दी गयी। अजय श्रीवास्तव, पंचम जंधेल और संजीव सिन्हा ने पार्टी के स्थापना और इतिहास के बारे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने को कहा। (नीचे भी पढ़ें)
मंच का संचालन अजय रजक, स्वागत भाषण किशोर ओझा और धन्यवाद ज्ञापन शंशाक शेखर ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तुकाराम साहू , सनातन महानंदा,दो बार के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे मुरारी लहरी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, पीके बोस, एसएन मुंडा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे कृष्णा सिंह, मनोज साहू जी, सुनील दास, राकेश सिंह, लाल बाबु सोनी, विजेन्द्र सिंह, सांवर मल शर्मा, लक्ष्मण लाल, महेश दुबे,भानू शेखर, विक्की लहरी, अनिल पौदार, राधेश्याम बाग,सोम, दिनेश शर्मा,बुदेशवर मुंडा, शक्ति बसाक,नरेश वर्मा,रेखा राम साहू, कृष्णा यादव,कमल यादव सुजीत वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव,सजल घोष, शंकर सिंह विकास अग्रवाल,ओम प्रकाश,उदय ओमाग, संजय राज, विजय कुमार,शंकू कर्मकार,घनेशवर सिंह, गणेश महतो अनिरूद्ध यादव,सुजय कुमार,सूरज सिंह,दिलीप धीवर,दीपा कर्मकार,लखी देवी, गंगा भूमिज,अनूप कुमार डे पिंटू कुमार दास, अरुण था,बिनीता भूमिज, जयंती देवी, राजेश कुमार दीप, चितरंजन जंधेल, राजवीर सिंह,राज कुमार,बुदेशवर नाग, रोहित पांडे,राधव, भूपेंद्र सिंह,कामकिन साहू, विक्की सिंह, धर्मेन्द्र यादव, रोहित हसंदा,अनूप भट्टाचार्य, महावीर मुंडा,राजू कर्मकार, सन्नी रजक,रमेश बबला पाल, गणेश लोहार,अजय कुमार,शशि प्रसाद, राजीव, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य अभिषेक डे,सोनारी मंडल के कार्यसमिति सदस्य राहुल भट्टाचार्जी निशांत शेखर, हर्ष सिन्हा, गब्बर ठाकुर, मुकेश,प्रकाश साडिल, मिट्टू कर्मकार,सनती,मंगला,अशितोष श्रीवास्तव, महेश कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।