जमशेदपुरः शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर दशहरा के दिन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जुगसलाई नगर द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना रखते हुए सभी विहिप के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन जुगसलाई नया बाजार स्थित शीतला मन्दिर में मुख्य रूप से किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विहिप महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय, अमरेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनील साहू, नगर मंत्री संजीत पांडेय, प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्ण कांत पांडेय, बजरंग दल सह संयोजक प्रफुल्ल सिंह, सौरभ गुप्ता, सोम राव, सज्जन शर्मा, सन्तोष गुप्ता, सुमित बजाज, आदर्श सिंह, रौशन कुमार, राहुल सिंह, शुभम ठाकुर, मन्नी सिंह, विकास द्विवेदी, सुनील मिश्रा, निखिल सिंह, राजवीर सिंह, विक्की चन्द्रवंशी एवं मार्त्त शक्ति तथा दुर्गा वाहिनी की सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे.