खबरjamshedpur-महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर, महिलाओं की...
spot_img

jamshedpur-महिला दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर, महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को किया गया सम्मानित

राशिफल


जमशेदपुर: महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता मोर्चा के तत्वावधान में बारीडीह स्थित कार्यालय में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर इंदु चौहान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर कविता परमार उपस्थित थी. इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष वंदना नामता और वरिष्ठ नेत्री ब्यूटी तिवारी उपस्थित थी. सबों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि डॉक्टर इंदु चौहान ने बताया कि महिलायें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें तभी वे सक्रिय रहेंगे और हर कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले पायेंगे. उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां दी. उन्होंने ब्रेस्ट और यूट्रेस कैंसर से बचाव के उपाय भी बताये तथा किशोरियों और महिलाओं के पोषण से संबंधित जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सही पोषण के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. हड्डियों को मजबूती के लिए किशोरियों को प्रतिदिन 10 मिनट धूप में रहकर पर्याप्त विटामिन डी पाने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जब महिलाओं में महावारी बंद हो जाती है तो रोज एक गोली कैल्शियम की लेनी चाहिए. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कविता परमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने महिलाओं को जिंदगी में चुनौती लेने के लिए प्रेरित किया और खुद को खुश रखने के लिए अपने आप के लिए समय निकालने की बात कही.

भाजमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए पढ़ी लिखी महिलाओं को राजनीति में बढ़चढ़कर आगे आने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा महिलाएं आगे आंएगी तो राजनीति का स्वरूप बदलेगा. जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है. इसके लिए उन्होंने महिलओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में भाजमों के जिला अध्यक्ष मंजू सिंह ने महिला दिवस के बारे में प्रकाश डाला कि आज महिलाओं को आजादी के इतने वर्षों बाद भी महिला दिवस मनाने की क्यों जरूरत पड़ रही है. उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनने का आहवान किया। उन्होंने सभी जगह महिलाओं को पुरुषों के बराबर की भागीदारी निभाने की आवश्यकता बतायी. इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को चुनौतियां स्वीकार करने और अपने आप को उस लायक बनाने की अपील की ताकि समाज भी महिलाओं पर विश्वास करें और जिम्मेदारी दे. उन्होंने महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़कर इसका स्वरूप बदलने में भागीदारी निभाने की बात कही और एक नए समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी करने पर जोर दिया.

कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि, सामाजिक कल्याण, मिस्टु सोना ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुतुल सिंह किया. कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में जिन महिलाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य तथा वैसी महिलाएं जो अपने बलबूते पर पूरे परिवार का भरण पोषण करती है उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समान्नित होने वाले में स्वेता चैसा, मनिता देवी, पूनम देवी, रोजलिन खालको, किरण सिंह, काकुली मुखर्जी, आरती मुखी, नंदिता गगराई, सीमा दास, सोनी सिंह, चंदा सिंह, रीता डे आदि महिलाएं शामिल हैं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading