जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस में नया बदलाव किया गया है. इसके तहत जमशेदपुर समेत 7 जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी है. कदमा निवासी कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर को जमशेदपुर के नगर के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये है. इसके अलावा जमशेदपुर के ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष अमित राय बनाये गये है. रांची रुरल के अनाउल हक अंसारी, धनबाद के राशिद राजा अंसारी, रामगढ़ के पंकज प्रसाद तिवारी, गिरीडीह के सतीश केडिया, लोहरदगा के शकील अहमद अंसारी और सरायकेला-खरसावां जिले के अंबुज कुमार पांडेय को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.