Home खबर

Jharkhand weather report – झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सरायकेला का तापमान अधिक, जमशेदपुर का तापमान और बहरागोड़ा का भी बेलगाम

रांची / जमशेदपुर : झारखंड में इस साल रिकॉर्ड टूटने वाली गर्मी पड़ रही है. वहीं लोग लू के थपेड़ों से भी परेशान है. वहीं 1 बजे तक रोड पर गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा रहता है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां जिले का (45) डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी के साथ जमशेदपुर का पारा 43.7 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वही रांची का तापमान 40 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की माने तो तापमान में अभी और वृद्धि होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार को झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान
रांची – 39.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 43.7 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 42.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 41 डिग्री सेल्सियस
चतरा – 40.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 42.5 डिग्री सेल्सियस
धनबाद – 39.8 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा – 41.5 डिग्री सेल्सियस
गिरिडीह – 41.1 डिग्री सेल्सियस
गोड्‌डा – 44.7 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 39.6 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 39.6 डिग्री सेल्सियस
जामतारा – 42.8 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 40.4 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 44.1 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 39.4 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 39.9 डिग्री सेल्सियस
पाकुर – 43.7 डिग्री सेल्सियस
पलामू – 43.8 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़ – 41.3 डिग्री सेल्सियस
रांची – 39.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 45 डिग्री सेल्सियस
साहेबगंज – 42.3 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 42.1 डिग्री सेल्सियस
पश्चिम सिंहभूम – 43.3 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार को इन जिलों में हीट वेव की स्थिति – शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में, उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद जिलों में तथा संथाल प्रमंडल के देवघर, जामतारा, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में हीट वेव की स्थिति है.
शनिवार का पूर्वानुमान तापमान – मौसम विभाग की माने तो झारखंड के सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पाकुर और गोड्डा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सके पार जाने की संभावना है. वहीं बोकारो, गढ़वा, धनबाद पलामु में अनुमानित तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं सिमडेगा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज में अनुमानित तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version