खबरJamshedpur weather update - जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन गिरा तापमान, बारिश...
spot_img

Jamshedpur weather update – जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन गिरा तापमान, बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम बदला, जानिये क्या रहा तापमान, कितनी हुई बारिश

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां समेत कोल्हान में मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इसके साथ ही इन इलाकों में ओले भी गिरे है. ऐसा होने से तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है. पर गर्मी और उमस और लू जारी है. इसी के साथ मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और 4.2 एमएम बारिश हुई. वहीं सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था. (नीचे भी पढ़ें)

मौसम विभाग के अभिषेक आनंद के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी. इसके साथ ही क्षेत्र में लू की स्थिति भी बनी रहेगी. बुधवार को जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं देवघर दुमका, साहेबगंज, पाकुर, गोड्डा, जामतारा में बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बारिश और वज्रपात के समय इन जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading