जमशेदपुर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रसाशन द्वारा लगातार गाइड लाइन दी जा रही है एवं इससे बचाव के उपाय बताए जा रहे है।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भी लगातार इस संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।लोगों में लोकडाउन के नियमों का पालन करवाने हेतु चैम्बर द्वारा शहर के प्रमुख बाज़ारों एवं चौक चौराहों पर बैनर ओर पोस्टर लगवाए जा रहे है।इसी क्रम में जुगसलाई के प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाया गया।इस संदर्भ में चैम्बर के सचिव (पी आर डब्लू)अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर का यह अभियान अभी चलता रहेगा और शहर के प्रमुख बाज़ारों में घूम कर लोगो को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया जाएगा।आज के अभियान में मुख्य रूप से चैम्बर के उपाध्यक्ष (पी आर डब्लू)मानव केडिया)सचिव अनिल मोदी,पवन शर्मा,मनोज गोयल एवं अन्य शामिल थे।
सिंहभूम चैम्बर ने जुगसलाई बाजार में लगाये पोस्टर
[metaslider id=15963 cssclass=””]