जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आदेश पर साकची शताब्दी टावर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश सलाहकार राजश्री पति, प्रदेश संयोजक विनय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, कोल्हान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष बमभोला सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजीव चौहान एवं युवा नगर अध्यक्ष अमन सिंह व अन्य उपस्थित थे.