रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: मुखिया संघ चक्रधरपुर का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर जंगल सिंह गागराई और सचिव पद पर महेंद्र पूर्ति जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मेलानी बोदरा का चयन हुआ है.मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर जंगल सिंह गागराई ने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें अध्यक्ष बनाया है उनकी समस्याओं को लेकर हमेशा ही बेहतर कार्य करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
सब मिलजुल कर विकास कार्यो को भी गति देंगे.मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए सभी पदाधिकारियों का बुके देखकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.