Home खबर

West-Singhbhum : कृषि बिल के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया मशाल के साथ प्रदर्शन, क्या कहा देखें-Video

Chaibasa : केन्द्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार की शाम युवा कांग्रेस की ओर से शहर के तांबो चौक पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लिए प्रदर्शन किया। साथ ही ‘किसान विरोधी नरेंद्र मोदी हाय-हाय, कृषि बिल वापस लेना होगा’ के नारे लगाये। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की कृषि बिल देश के किसानों के हित में नहीं है। इसलिए युवा कांग्रेस चाईबासा में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को यह बिल वापस लेना होगा। वरना इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा।

उन्होंने कहा कि आज इस बिल का विरोध पंजाब, महाराष्ट्र समेत सभी राज्यों में हो रहा है। मोदी सरकार एक साजिश के तहत ऐसा बिल लाया है जिसमें किसानों का नहीं, बल्कि पूंजीपति वर्ग का हित छुपा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस की टोंटो प्रखंड अध्यक्ष नीति गोडसोरा, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम हेंब्रम, तांतनगर की मुखिया बालेमा कुई, मझगांव विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द पाट पिंगुवा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेश सावैयां, संजीव सिंहदेव, सन्नी संदीप देवगम, करण हेंब्रम, मोहम्मद सलीम, राकेश मिश्रा, अविनाश कोड़ा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, पूर्णचंद्र कायम समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version