नयी दिल्ली: एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते नजर आएंगे. फिलहाल टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इंजरी के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं. इसकी जानकारी टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी. सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी गायकवाड की इंजरी के बारे में जानकारी दी. गायकवाड की कप्तानी में सीएसके बहुत खराब दौर से भी गुजर रही है. टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और अब शुरुआती 5 मैचों में से 4 हार चुकी है. (नीचे भी पढ़े)
टीम फिलहाल 10 टीमों में 9वें नंबर पर हैं.कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, जहां तक रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं. हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है. धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे. इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया.विदित हो कि गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान गायकवाड को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद कोहनी पर लगी थी. उन्होंने मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था, लेकिन चेन्नई मुकाबला हार गई थी. गायकवाड ने मैच के बाद कुछ दिन ट्रेनिंग नहीं की थी. अब वे टूर्नामेंट से बाहर ही हो गए.



