बहरागोड़ा: 13 अप्रैल को बहरागोड़ा में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगा. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता स्थापना दिवस में सम्मिलित होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. सांसद बिद्युत वरण महतो और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे. जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव की अध्यक्षता में आयोजित बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय बैठक में इसका निर्णय लिया गया. बैठक में बहरागोड़ा, बड़सोल, श्यामसुन्दरपुर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा गरीब कल्याण के प्रति समर्पित, अन्य पार्टियां परिवारवाद व भ्रष्टाचार में लिप्त : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ मजबूत भारत विकसित करने हेतु अग्रसर है. अन्य पार्टियां परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. भाजपा सबका साथ एवं सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करते हुए समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा. बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, गीता मुर्मू, सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला,श्रीबत्स घोष,गौरीशंकर महतो, बाघराय मांडी, दुर्गापद गिरि, कमलकांत सिंह, आशीष महापात्र, काजल महाकुड़, ज्योत्सनामयी बेरा, कृष्णा पाल, वीणा पात्र ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. बैठक में सुभेन्दु पात्र, गिरिधारी कुंडू, तरुण बेरा, मिहिर दलाई, मिंटू नायक, नलिनी सिंह मुंडा, कमलेश साव, हेमकांत भुइयां, पिकलू घोष, ललन गोप, सुनील पैड़ा, अशोक पैड़ा, सत्यवान पैड़ा, शिव शंकर पैड़ा, प्रबीर माइति, समीर सेनापति, खोकन पाल, स्वरूप सीट, अपूर्वसुंदर दास, गुरुचरण सिंह, गोपाल सीट, जयंत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.



