• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home आदित्यपुर न्यूज़

jamshedpur ex cm arjun munda’s mother passes away-पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों शहरवासी अंतिम यात्रा में हुए शामिल,प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

नवम्बर 23, 2026
in आदित्यपुर न्यूज़, कोल्हान न्यूज़, खबर, घाटशिला न्यूज़, चाईबासा न्यूज़, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, सरायकेला-खरसावां न्यूज़
0
jamshedpur ex cm arjun munda’s mother passes away-पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों शहरवासी अंतिम यात्रा में हुए शामिल,प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX



जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता का 93 वर्ष की आयु में रविवार देर रात निधन हो गया. उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है. सोमवार को जमशेदपुर में अत्यंत भावुक वातावरण के बीच उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर संपन्न हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.(नीचे भी पढ़े)


अर्जुन मुंडा का अपनी माताजी के साथ अत्यंत गहरा, आत्मीय और भावनात्मक संबंध रहा है. माताजी उनके जीवन में केवल ममता और स्नेह की प्रतिमूर्ति ही नहीं, बल्कि संस्कार, प्रेरणा और आशीर्वाद का सबसे बड़ा आधार भी थीं. सार्वजनिक जीवन की तमाम व्यस्तताओं एवं बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद अपनी माताजी के प्रति उनका आदर, समर्पण और आत्मीय लगाव सदैव बना रहा. जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण पड़ाव पर माताजी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए संबल रहा.93 वर्षों की लंबी जीवनयात्रा पूर्ण कर माताजी का इस संसार से विदा होना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मां का जाना जीवन से उस ममतामयी छांव का उठ जाना है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती. (नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: Adityapur krishna Janmotsav : आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा – भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा

अंतिम विदाई के क्षणों में उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और वातावरण शोकाकुल था.इस दुखद अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से अर्जुन मुंडा से बातचीत कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की.(नीचे भी पढ़े)

जमशेदपुर में आयोजित अंतिम संस्कार में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो, खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रविंद्र राय, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, आदित्यपुर के उप महापौर अंकुर सिंह एवं पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, गोपाल कृष्ण पातर पूर्व मंत्री, झारखंड, कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक बहरागोड़ा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की.(नीचे भी पढ़े)

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों में संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर ग्रामीण अध्यक्ष सत्या तिवारी, चाईबासा की भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू तथा सरायकेला-खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं खूंटी के भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. औद्योगिक एवं व्यावसायिक जगत से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीवी सुंदररामम, जमशेदपुर के उद्यमी आरके अग्रवाल, चाईबासा के उद्यमी आर शाह, जमशेदपुर के उद्यमी एसके बेहरा, दिलीप गोयल, आदित्यपुर के उद्यमी इंद्र अग्रवाल, प्रणव कुमार, एचआर हेड, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा इंटक से जुड़े श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की.(नीचे भी पढ़े)

इसके अतिरिक्त भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, ओडिशा से भारत मुंडा समाज के रविंद्र सिंह मुंडा एवं नाथो सिंह मुंडा, सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी जेबी तुबिद, रांची के वरीय चिकित्सक डॉ. एसके पाल, विक्टर सोरेन जिलाअध्यक्ष झामुमो जमशेदपुर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक, चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.(नीचे भी पढ़े)

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत माताजी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों को सांत्वना दी. सभी ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.मां केवल जन्म देने वाली नहीं होती, बल्कि जीवनभर निस्वार्थ प्रेम, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद की वह अमूल्य धरोहर होती है, जिसकी स्मृतियां कभी समाप्त नहीं होतीं. मां के आंचल की छांव भले ही आंखों से ओझल हो जाए, लेकिन उसकी ममता, सीख और आशीर्वाद जीवनभर साथ रहते हैं.अर्जुन मुंडा के जीवन में उनकी पूजनीय माताजी का स्नेह,आशीर्वाद और उनके द्वारा दिए गए संस्कार सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे.

संबंधित खबरें

  • Adityapur krishna Janmotsav : आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा – भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष की सबसे बड़ी प्रेरणा4 सितम्बर 2026
  • Adityapur band effect – आदित्यपुर में जमशेदपुर बंद का मिला-जुला असर, कई सेवाएं ठप, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिरासत में3 जुलाई 2026
  • jharkhand cm got relief : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आदित्यपुर थाना में 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द25 जून 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: आदित्यपुर समाचारकोल्हान समाचारघाटशिला समाचारचाईबासा समाचारजमशेदपुर समाचारझारखंड समाचारटाटा मोटर्सभाजपामुख्यमंत्रीसरायकेला खरसावां
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, मासिक कथा मंजरी में ग्यारह कहानियों का हुआ पाठ
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण, मासिक कथा मंजरी में ग्यारह कहानियों का हुआ पाठ

नवम्बर 23, 2026
Jamshedpur rural youth jumps in gura river : मुसाबनी के युवक ने गुर्रा नदी में लगाई छलांग, इलाके में मची अफरा-तफरी,  शव को निकालने जमशेदपुर से आज आयेगा गोताखोर
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural youth jumps in gura river : मुसाबनी के युवक ने गुर्रा नदी में लगाई छलांग, इलाके में मची अफरा-तफरी,  शव को निकालने जमशेदपुर से आज आयेगा गोताखोर

नवम्बर 23, 2026
jamshedpur rural- रामगढ़ आश्रम में 20 से 25 फरवरी 2027 तक होगा 59वां महायज्ञ सह हरिनाम संकीर्तन, बाबा लोकनाथानंद गिरिजी महाराज को सौंपी गई आश्रम के संचालन एवं देखरेख की जिम्मेदारी
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur rural- रामगढ़ आश्रम में 20 से 25 फरवरी 2027 तक होगा 59वां महायज्ञ सह हरिनाम संकीर्तन, बाबा लोकनाथानंद गिरिजी महाराज को सौंपी गई आश्रम के संचालन एवं देखरेख की जिम्मेदारी

नवम्बर 23, 2026

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News