
Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की सोनारी मंडल इकाई का चुनाव सोमवार को वेस्ट लेआउट में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, संगठन सचिव सरोज सिंह व सम्मानित अतिथि के रूप में कोल्हान अध्यक्ष प्रभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मीरा सिंह, जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह, पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्ष रजनी सिंह और पीआरओ नीलू सिंह उपस्थित थीं. चुनाव में देवी को इकाई का संरक्षक, मिनी सिंह को अध्यक्ष, सुनीता सिंह को महासचिव, प्रतिमा सिंह को उपाध्यक्ष, सरोज सिंह को जनसंपर्क सचिव तथा सबिता सिंह को संगठन सचिव चुना गया. भारती सिंह समेत अतिथियों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी.



